एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद दिन मे तापमान बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहा और धूप खिली रही। इसी के साथ अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद दिन मे तापमान बढ़ा

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहा और धूप खिली रही। इसी के साथ अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आधिकारिक रूप से लौट जाने के बाद दिल्ली में गर्म दिन रहा। बुधवार को दिल्ली का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के 10 अक्टूबर के तापमान से अधिक है। पिछले साल 10 अक्टूबर को 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 56 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).