एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जयपुर दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिन के राजस्थान दौरे के बाद रविवार शाम विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

देश की खबरें | जयपुर दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए रवाना

जयपुर, सात जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिन के राजस्थान दौरे के बाद रविवार शाम विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें विदा करने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में देशभर के पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए जयपुर आए थे।

प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम को जयपुर पहुंचे थे जिस दौरान उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों से बातचीत की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान राजभवन विश्राम गृह में रात्रि विश्राम किया था।

राज्यपाल मिश्र ने राजभवन विश्राम गृह में उनसे मुलाकात कर प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).