एजेंसी न्यूज

भाजपा के बाद कांग्रेस ने ईडी और चुनाव आयुक्त को शिकायत दी

भाजपा द्वारा कथित खरीद फरोख्त के प्रयासों पर प्रवर्तन निदेशालय और चुनाव आयोग को शिकायत भेजे जाने के कुछ घंटों बाद और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के आठ विधायकों द्वारा उनके पक्ष में क्रास वोटिंग का दावा किये जाने पर सत्तारूढ कांग्रेस ने मंगलवार की देर रात सुभाष चंद्रा और भाजपा नेताओं के खिलाफ खरीद फरोख्त के प्रयासों के लिये प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.

भाजपा के बाद कांग्रेस ने ईडी और चुनाव आयुक्त को शिकायत दी
कांग्रेस (Photo Credits: Wikimedia Commons)

जयपुर, 8 जून : भाजपा द्वारा कथित खरीद फरोख्त के प्रयासों पर प्रवर्तन निदेशालय और चुनाव आयोग को शिकायत भेजे जाने के कुछ घंटों बाद और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के आठ विधायकों द्वारा उनके पक्ष में क्रास वोटिंग का दावा किये जाने पर सत्तारूढ कांग्रेस ने मंगलवार की देर रात सुभाष चंद्रा और भाजपा नेताओं के खिलाफ खरीद फरोख्त के प्रयासों के लिये प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.

कांग्रेस विधायक दल के उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने मुख्य चुनाच आयुक्त को पत्र भेजकर निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और भाजपा विधायक दल के नेता और अन्य नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास तीन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिये 123 वोटो के मुकाबले 126 वोट है जबकि सुभाष चंद्रा के पास 33 वोट है और उन्हें जीतने के लिये आठ विधायको के वोटो की कमी है लेकिन मंगलवार को उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेस में दावा किया कि उन्हें चार विधायकों का पहले ही समर्थन प्राप्त है और आठ विधायक उनके पक्ष में क्रास वोटिंग करेंगे. यह भी पढ़ें : Hyderabad Gang Rape Case: AIMIM विधायक के नाबालिग बेटे सहित सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, सरकारी गाड़ी में हुआ था गैंगरेप

चौधरी ने कहा कि भाजपा और सुभाष चंद्रा सीट पर जीत दर्ज करने के लिये केन्द्रीय सरकारी एजेंसियों जैसे प्रवर्तन निदेशायलय द्वारा कार्रवाई करने की धमकी दे कर डराया जा रहा है. इसलिये पार्टी की ओर से ईडी को शिकायत दी गई है. राजस्थान में 10 जून को चार राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिये कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे है.जबकि भाजपा ने एक उम्मीदवार चुनाव में उतारा है.वहीं भाजपा और आरएलपी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड रहे मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा को समर्थन दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).