खेल की खबरें | बीसीसीआई के खिलाड़ियों के लिये नये दिशा निर्देश के बाद हीली ने कहा , सतर्क रहें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान हीली ने कहा कि बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों के लिये जारी किये गए दस बिंदुओं के दिशा निर्देश भारतीय टीम में अनुशासन की कमी को दर्शाते हैं और उन्होंने बाकी क्रिकेट टीमों से इस तरह की स्थिति से बचने के लिये सतर्क रहने का आग्रह किया ।

मेलबर्न, 21 जनवरी आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान हीली ने कहा कि बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों के लिये जारी किये गए दस बिंदुओं के दिशा निर्देश भारतीय टीम में अनुशासन की कमी को दर्शाते हैं और उन्होंने बाकी क्रिकेट टीमों से इस तरह की स्थिति से बचने के लिये सतर्क रहने का आग्रह किया ।

आस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1 . 3 से हार के बाद बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को अभ्यास सत्रों के दौरान पूरे समय मौजूद रहने और टीम के साथ ही स्टेडियम जाने और आने के निर्देश दिये ।

इसके साथ ही दौरे पर परिवार के साथ समय को लेकर भी पाबंदियां लगाई गई है ।

हीली ने सेन रेडियो से कहा ,‘‘ भारतीय क्रिकेट नये सांचे में ढल रहा है । क्रिकेट अधिकारियों के सख्त और मजबूत रूख से पता चलता है कि टीम में कहीं न कहीं अनुशासन की कमी दिख रही थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ शायद प्रशासकों और खिलाड़ियों ने खेल की महाशक्ति की नुमाइंदगी के सपने का उचित सम्मान नहीं किया । दूसरे देशों को भी सतर्क रहना होगा कि चीजें इस तरह ढर्रे से उतर नहीं जायें ।’’

आस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ खिलाड़ियों के अपने परिवारों के साथ अलग यात्रा करने के बाद ये पाबंदियां लगाई गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू