एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स ने आज 239 अंक की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की।

जरुरी जानकारी | पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई, 23 जून वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स ने आज 239 अंक की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 238.73 अंक की बढ़त के साथ 52,061.26 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 78.1 अंक बढ़कर 15,491.40 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में भारती एयरटेल, विप्रो, मारुति, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो और इंडसइंड बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और सोल के बाजार लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग और शंघाई बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स बुधवार को 709.54 अंक या 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,822.53 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 225.50 अंक या 1.44 प्रतिशत गिरकर 15,413.30 पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.25 फीसदी की गिरावट के साथ 109.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,920.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).