देश की खबरें | पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने दो साल के बेटे को पहली मंजिल की छत से फेंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में अपनी पत्नी से झगड़े के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने दो साल के बेटे को एक इमारत की पहली मंजिल की छत से कथित तौर पर नीचे फेंक दिया और इसके बाद खुद भी कूद गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में अपनी पत्नी से झगड़े के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने दो साल के बेटे को एक इमारत की पहली मंजिल की छत से कथित तौर पर नीचे फेंक दिया और इसके बाद खुद भी कूद गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मान सिंह और उसका बेटा, दोनों इस घटना में घायल हो गए और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई थी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सिंह की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया है कि दंपती के बीच तनावपूर्ण संबंध थे और वह अपने बेटे के संग अलग रह रही थी।

उसने कहा कि उसका पति शाम करीब सात बजे नशे की हालत में उसके आवास पर आया और उसके साथ झगड़ा करने लगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झगड़े के बाद उसका पति बच्चे को छत पर ले गया और करीब 21 फुट की ऊंचाई से उसे नीचे फेंक दिया तथा इसके बाद वह खुद भी पहली मंजिल से कूद गया।

पुलिस ने कहा कि घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान