एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में पति से झगड़े के बाद महिला ने बच्ची को मारकर खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में 23 वर्षीय आदिवासी महिला ने पति से झगड़े के बाद अपनी चार वर्षीय बेटी को कथित तौर पर मार डाला और उसके बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में पति से झगड़े के बाद महिला ने बच्ची को मारकर खुदकुशी की

पालघर, नौ जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले में 23 वर्षीय आदिवासी महिला ने पति से झगड़े के बाद अपनी चार वर्षीय बेटी को कथित तौर पर मार डाला और उसके बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार को दहाणू इलाके के सिसने गांव में हुई।

कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का पति मछुआरा है और अक्सर घर से बाहर ही रहता है।

उन्होंने बताया कि रविवार को वह घर लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ घूमने चला गया।

अधिकारी ने बताया कि उसकी पत्नी इस बात से नाराज हो गई कि वह उसे अपने साथ नहीं ले गया और इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार को महिला ने अपनी बेटी को कथित तौर पर गला घोंटकर मार डाला और बाद में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).