देश की खबरें | एक दिन के निलंबन के बाद 7,900 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से अमरनाथ के लिए रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण एक दिन के लिए स्थगित अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को फिर से शुरू हो गई और इसके साथ ही 7,900 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू से दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
जम्मू, 18 जुलाई कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण एक दिन के लिए स्थगित अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को फिर से शुरू हो गई और इसके साथ ही 7,900 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू से दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से यात्रा पुनः शुरू हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में 7,908 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था 261 वाहनों में सवार होकर भगवती नगर आधार शिविर से तड़के साढ़े तीन बजे से चार बजकर 25 मिनट के बीच दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
इस जत्थे में 5,957 पुरुष, 1,613 महिलाएं, 26 बच्चे और 310 साधु एवं साध्वियां शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पहला काफिला 92 वाहनों में 2,879 तीर्थयात्रियों को लेकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर के छोटे लेकिन अधिक दुर्गम बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ, जिसके बाद 169 वाहनों में 5,029 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकला।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा दो जुलाई को पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद से अब तक कुल 1,09,461 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।
अब तक चार लाख से ज़्यादा लोगों ने तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

