मध्य प्रदेश में 70 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 1,552 हुई
कोरोना वायरस की महामारी से प्रदेश में हुई 80 मौतों में से सबसे अधिक 52 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि भोपाल एवं उज्जैन में सात—सात, देवास में छह, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार तथा मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से चार और मरीजों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की तादाद 80 हो गयी है। ये चार मौतें उज्जैन, देवास, आगर मालवा एवं धार जिलों में हुई।
कोरोना वायरस की महामारी से प्रदेश में हुई 80 मौतों में से सबसे अधिक 52 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि भोपाल एवं उज्जैन में सात—सात, देवास में छह, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार तथा मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
डिंडोरी जिले में मंगलवार को पहली बार एक व्यक्ति के संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 27 जिलों में अब तक कोरोना महामारी ने अपनी दस्तक दे दी है।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। पिछले 24 घंटों में इन्दौर में कोरोना वायरस के 19 नये मरीज मिले हैं। इसके बाद इंदौर में कुल कोरोना मरीजों संख्या बढ़कर 915 हो गयी है। जबकि प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के मरीजों के संख्या 285 हो गयी है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31 नए मरीज मिले हैं।
वहीं, धार जिले में पिछले 24 घंटों में 41 (पांच नए) कोरोना संक्रमित हो गये हैं, जबकि उज्जैन में 33 (छह नए), जबलपुर में 26 (पांच नये), देवास में 20 (एक नया) और आगर मालवा में 11 मरीज (तीन नए) इस महामारी के संक्रमित हो गये हैं।
इनके अलावा, खरगोन में 41, खंडवा में 32, होशंगाबाद में 25, बड़वानी में 24,
रायसेन में 24, मुरैना में 16, विदिशा में 13, रतलाम में नौ, मंदसौर में आठ,
शाजापुर में छह, श्योपुर में चार, छिंदवाड़ा में चार, ग्वालियर में तीन, अलीराजपुर में तीन,
शिवपुरी में दो, सागर में दो और बैतूल, टीकमगढ़ और राजगढ़ एवं डिंडोरी में एक-एक मरीज मिला है। वहीं, एक मरीज अन्य राज्य का है।
प्रदेश में अब तक 148 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 71 लोग इन्दौर में और इसके बाद 35 लोग भोपाल में अस्पताल से छुट्टी पाकर अपने घर जा चुके हैं।
कोरोना के घातक संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में प्रभावित जिलों में कुल 452 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं। यहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
प्रदेश में कुल 1324 कोरोना मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। इनमें से 1295 की हालत स्थिर है जबकि 29 मरीजों की स्थिति गंभीर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

