देश की खबरें | 138 दिनों के बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4.03 लाख हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4.03 लाख रह गयी है जो पिछले 138 दिनों के बाद सबसे कम है। मौजूदा मरीजों की संख्या अब तक कुल संक्रमितों का 4.18 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह दिसंबर देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4.03 लाख रह गयी है जो पिछले 138 दिनों के बाद सबसे कम है। मौजूदा मरीजों की संख्या अब तक कुल संक्रमितों का 4.18 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले 21 जुलाई को देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,02,529 थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Telangana: तेलंगाना में कोविड-19 के 622 नए मामले, दो लोगों की मौत.

पिछले नौ दिनों में यह देखा गया है कि रोज जितने नये मामले सामने आये उससे कहीं ज्यादा लोग संक्रमणमुक्त हुए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘नये मामलों की तुलना में अधिक मरीजों के स्वस्थ होने के रूख से भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार घटते गये और फिलहाल इलाजरत मरीज की संख्या कुल मामलों का महज 4.18 प्रतिशत है। ’’

यह भी पढ़े | Vijayashanthi to Join BJP: कांग्रेस के बर्ताव से नाराज अभिनेत्री विजयशांति ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कल बीजेपी में होंगी शामिल.

देश में 24 घंटों में कोविड-19 से 36,011 लोग संक्रमित पाये गये जबकि इसी दौरान 41,970 मरीज संक्रमणमुक्त हुए।

मंत्रालय के अनुसार पिछले सात दिनों में देश में प्रति दस लाख आबादी पर 186 नये मामले सामने आए हैं । यह दुनिया में सबसे निम्नतम आंकड़ों में एक है। देश में अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 91 लाख से अधिक हो गयी है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ स्वस्थ हुए मरीजों और नये मामलों के बीच अंतर लगातार लगातार बढ़ रहा है और यह अब तक करीब 87 लाख हो गया है। ’’

नये स्वस्थ हुए लोगों में 76.6 फीसद दस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 5,834 लोग संक्रमण मुक्त हुए। केरल में ऐसे लोगों की संख्या 5,820 रही है। दिल्ली में उनकी संख्या 4,916 है।

मंत्रालय का कहना है कि नये मामलों में 75.70 फीसद दस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में सर्वाधिक 5,848 नये मामले सामने आये। महाराष्ट्र में 4,922 नये मरीजों का पता चला है। दिल्ली में 3,419 नए मामले सामने आए।

एक दिन में 36,011 नये मरीज सामने आने से कोरोना वायरस के कुल मामले 96,44,222 हो गये। इस बीच 482 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1.40 लाख के पार चली गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\