देश की खबरें | दिल्ली में 13 दिन बाद तापमान 40 डिग्री से. से नीचे, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे, जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और जून के महीने में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे, जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और जून के महीने में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी के सभी मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर की पुरवाई हवा चलने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
आईएमडी ने अगले छह दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है।
एक जून से मानसून का मौसम शुरू होने के साथ इस बार राजधानी में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। आमतौर पर दिल्ली में जून महीने के पहले 13 दिनों में 13.8 मिमी बारिश होती है।
स्काईमेट के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा कि मानसून के 27 जून अथवा उससे एक दो दिन पहले दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

