विदेश की खबरें | जर्मनी में हवाई अड्डा पर अफ्रीका के सीडीसी प्रमुख से दुर्व्यवहार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओगवेल रविवार को बर्लिन में शुरू होने जा रहे विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन में भाग लेने आए थे।
ओगवेल रविवार को बर्लिन में शुरू होने जा रहे विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन में भाग लेने आए थे।
उन्होंने ट्वीट किया कि आव्रजन कर्मियों से हुए टकराव के बाद उनके कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर संदेह पैदा हो गया है। हालांकि, ओगवेल ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
उन्होंने ट्वीट किया, “मैं खुशी-खुशी और सुरक्षित अफ्रीका लौट आया। उन्होंने पहले आमंत्रित किया और फिर बदतमीजी की। मेरे लिए गैर-मित्र देशों से दूर रहने का समय आ गया है।”
हालांकि, विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन के अध्यक्ष एक्सेल फ्राइज ने कहा कि ओगवेल सम्मेलन के लिए होटल में पहुंचे गए थे।
उन्होंने कहा वह शिखर सम्मेलन में “पूरी तरह से योगदान दे सकते हैं।”
हवाई अड्डों पर पासपोर्ट से संबंधित मामलों की प्रभारी जर्मन पुलिस से इस मामले पर प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)