देश की खबरें | सोमालिया की राजधानी में अफ्रीकी संघ का सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोगादिशु के अदन अदे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन कार्यालय के प्रमुख अर्तान मोहम्मद ने बताया कि हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे। उनमें से कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
मोगादिशु के अदन अदे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन कार्यालय के प्रमुख अर्तान मोहम्मद ने बताया कि हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे। उनमें से कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर मूल रूप से युगांडा वायुसेना का था, लेकिन अफ्रीकी संघ का शांति मिशन इसका संचालन कर रहा था।
सोमालिया नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक अहमद मोआलिम हसन ने सरकारी मीडिया को बताया कि हताहतों की संख्या का पता लगाने के साथ ही क्षति का आकलन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक बार जब स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पूरी तरह बुझा देंगे तब हमें और जानकारी मिलेगी।’’
हसन ने कहा, ‘‘अग्निशमन दल आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहा है। कुछ हद तक आग बुझा दी गई है, लेकिन अब भी धुआं उठ रहा है। ’’
फराह ने न्यूज एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि उन्होंने हेलीकॉप्टर को घूमते और फिर बहुत तेजी से नीचे गिरते हुए देखा।’’
स्थानीय निवासी अब्दिराहिम अली ने बताया, “वहां विस्फोट हुआ और चारों ओर धुआं फैल गया।’’
इस घटना के कुछ देर बाद हवाई अड्डे पर उड़ानें फिर शुरू हो गयीं।
अल-शबाब के चरमपंथी विद्रोहियों से लड़ने में अफ्रीकी संघ का शांति मिशन सोमालिया के अधिकारियों की मदद कर रहा है। यह चरमपंथी समूह ‘हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका क्षेत्र’ में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति का विरोध करता है।
‘हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका क्षेत्र’ उत्तरपूर्वी अफ्रीका का क्षेत्र है, जिसमें मुख्य रूप से जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया के देश शामिल हैं।
इस मिशन में युगांडा और केन्या जैसे देशों के सैनिक शामिल हैं।
एपी प्रीति अविनाश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

