विदेश की खबरें | अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस की दिग्गज नेता जेसी दुवार्ते का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका की प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) की उप महासचिव यासमीन ''जेसी'' दुवार्ते का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं।
जोहानिसबर्ग, 17 जुलाई दक्षिण अफ्रीका की प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) की उप महासचिव यासमीन ''जेसी'' दुवार्ते का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं।
एएनसी ने पुष्टि की कि रविवार तड़के दुवार्ते ने अंतिम सांस ली।
दुवार्ते पिछले साल नवंबर से स्वास्थ्य अवकाश पर थीं क्योंकि उनका कैंसर का इलाज चल रहा था।
वह सत्तारूढ़ दल एएनसी की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद (एनईसी) की सबसे लंबे समय तक सदस्य रहीं। वह साल 1999 में तत्कालीन राष्ट्रपति टी. मबेकी के नेतृत्व में पहली बार एनईसी की सदस्य चुनी गई थीं।
पेशे से प्रबंधन अकाउंटेंट रहीं दुवार्ते कम उम्र में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गई थीं और पूरे दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं के संगठनों की स्थापना में शामिल रहीं। उस समय देश में अल्पसंख्यक श्वेत लोगों की सरकार थी और एएनसी पर प्रतिबंध लगा हुआ था।
दुवार्ते ने नेल्सन मंडेला की निजी सहायक के रूप में कार्य किया, जिन्हें राजनीतिक कैदी के रूप में 27 साल जेल में काटने के बाद रिहा किया गया था। मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बने थे।
रविवार दोपहर इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार दुवार्ते का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उनका विवाह जॉन दुवार्ते से हुआ था और उनके दो बच्चे भी हुए। दंपत्ति ने 2001 में तलाक ले लिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)