देश की खबरें | एएफआई ने 2024 के लिए अस्थायी घरेलू कैलेंडर तैयार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा 2024 सत्र के लिए प्रस्तावित घरेलू कैलेंडर के अनुसार पहली बड़ी ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता फेडरेशन कप तिरूवनंतपुरम में 12 से 15 मई तक आयोजित की जायेगी।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा 2024 सत्र के लिए प्रस्तावित घरेलू कैलेंडर के अनुसार पहली बड़ी ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता फेडरेशन कप तिरूवनंतपुरम में 12 से 15 मई तक आयोजित की जायेगी।

एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि राष्ट्रीय संस्था ने पेरिस ओलंपिक खेलों के साथ अगले साल की वैश्विक प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए एक अस्थायी घरेलू कैलेंडर तैयार किया है।

फेडरेशन कप के बाद पंचकूला में 27 से 30 जून तक राष्ट्रीय अंतर राज्यीय सीनियर चैम्पियनशिप आयोजित होगी।

सुमरिवाला ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पंचकूला में घरेलू प्रतियोगिता पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों के अंतिम चयन का काम करेगी। ’’

ओलंपिक खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होंगे।

सुमरिवाला ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि कोर ग्रुप के एथलीट सही समय पर शीर्ष पर पहुंचे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करें। ’’

बहामा में चार-पांच मई को 2024 वर्ल्ड रिले भी एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है जिसमें पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्थान तय होगा।

अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर ईरान के तेहरान में 21 से 23 फरवरी तक एशियाई इंडोर चैम्पियनशिप के साथ शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें