VIDEO: अफगानिस्तान के विश्वविद्यालय में महिलाओं पर रोक, तालिबान ने प्रदर्शनकारियों पर की पानी की बौछार

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की ओर से महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर रोक लगाने के मंगलवार के फैसले की कई देशों ने निंदा की है। तब से अफगान महिलाओं ने प्रतिबंध के खिलाफ प्रमुख शहरों में प्रदर्शन किया है।

(Photo Credit : Twitter/@shubhamrai80)

Women Entry Ban In University: अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की ओर से महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर रोक लगाने के मंगलवार के फैसले की कई देशों ने निंदा की है. तब से अफगान महिलाओं ने प्रतिबंध के खिलाफ प्रमुख शहरों में प्रदर्शन किया है. Female Jobs Ban in Afghanistan: एक और तालिबानी फरमान, अफगानिस्तान में महिला कर्मचारियों के काम करने पर लगी रोक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पश्चिमी शहर हेरात में शनिवार को लगभग दो दर्जन महिलाएं प्रतिबंध का विरोध करने के लिए प्रांतीय गवर्नर के आवास की ओर जा रही थीं. उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाएं ‘‘शिक्षा हमारा अधिकार है’’ के नारे लगा रही थीं.

बाद में सुरक्षा बलों ने पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारी महिलाओं को तितर-बितर कर दिया.

विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने वाली मरियम ने कहा कि 100-150 महिलाओं ने विरोध में भाग लिया और वे शहर के विभिन्न हिस्सों से छोटे समूहों में एक मुख्य बैठक स्थल की ओर आगे बढ़ीं.

उन्होंने कहा, ‘‘हर गली, चौराहे पर सुरक्षा बल और बख्तरबंद वाहन तैनात थे.’’ वहीं, प्रांतीय गवर्नर हमीदुल्ला एम. के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि केवल चार-पांच प्रदर्शनकारी थीं. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उनका कोई एजेंडा नहीं था, वे सिर्फ एक फिल्म बनाने के लिए यहां आई थीं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Match Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड ने आयरलैंड के सामने रखा 299 रनों का लक्ष्य, कर्टिस कैम्फर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Live Score Update: बेलफास्ट में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है पांचवें वनडे मैच का रोमांच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेलफास्ट में आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान पांचवें वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Live Toss And Scorecard: बेलफास्ट में अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड