खेल की खबरें | अफगानिस्तान अंतिम टी20 में तीन रन से जीता, श्रीलंका ने टी20 श्रृंखला जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाये।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाये।

श्रीलंका की टीम छह विकेट पर 206 रन ही बना सकी।

श्रीलंका को जीत के लिए अंतिम छह गेंद में 19 रन की दरकार थी और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज वफादार मोमंड अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने उतरे। कामिंडु मेंडिस ने मोमंड पर पहली और तीसरी गेंद पर दो चौके जड़ दिये। इस गेंदबाज की चौथी गेंद कमर से ऊपर की थी लेकिन लेग अंपायर ने इसे नहीं देखा जिस पर श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसारंगा ने अंपायर की आलोचना भी की।

अब अंतिम दो गेंद में 10 रन की दरकार थी। कामिंडु मेंडिस ने एक छक्का जड़ा लेकिन टीम तीन रन से पीछे रह गयी। वह 39 गेंद में दो छक्के और सात चौके से 65 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका 60 रन बनाने के बाद चोटिल होने के कारण मैदान छोड़कर चले गये थे।

अफगानिस्तान के लिए हजरतुल्लाह जजई ने 45 रन और रहमनानुल्लाह गुरबाज ने 70 रन बनाये।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड