एजेंसी न्यूज

अफगानिस्तान ने कोच क्लूसनर के वेतन में कटौती की

अगर अफगानिस्तान का जून में जिम्बाब्वे दौरा नहीं हो पाता है तो वेतन में 50 प्रतिशत तक कटौती की जा सकती है।

अफगानिस्तान ने कोच क्लूसनर के वेतन में कटौती की

काबुल, 12 मई अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने कोविड-19 महामारी से पैदा हुए वित्तीय संकट से पार पाने के लिये राष्ट्रीय टीम के सहयोगी स्टाफ के वेतन में कटौती करने का फैसला किया है और इसी क्रम में मुख्य कोच लांस क्लूसनर के वेतन में 25 प्रतिशत कटौती की गयी है।

अगर अफगानिस्तान का जून में जिम्बाब्वे दौरा नहीं हो पाता है तो वेतन में 50 प्रतिशत तक कटौती की जा सकती है।

एसीबी के मुख्य कार्यकारी लुत्फुल्लाह स्टेनिकजई ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘यह हमारी खर्चों में बचत करने की रणनीति का हिस्सा है क्योंकि कोविड-19 संकट का प्रभाव हम पर भी पड़ा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कोचों के वेतन में मई में 25 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया है। अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी नहीं होती तो जून में यह कटौती 50 प्रतिशत होगी। जब तक हमारी वित्तीय स्थिति हमें इजाजत देती है तब तक हम उन्हें पद पर बनाये रखेंगे। ’’

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर क्लूसनर के अलावा वेतन में कटौती का प्रभाव बल्लेबाजी कोच एच डी एकेरमैन और सहायक कोच नवरोज मंगल पर भी पड़ेगा।

रिपोर्ट के अनुसार एसीबी ने अपने सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को 2020 की पहली तिमाही का भुगतान कर दिया है लेकिन अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 मैचों की श्रृंखला नहीं होती है तो उनके वेतन ढांचे की समीक्षा की जा सकती है।

अभी बोर्ड ने सीनियर टीम के 32 खिलाड़ियों और 55 घरेलू क्रिकेटरों को अनुबंध दे रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).