विदेश की खबरें | अफगान तालिबान आम लोगों को हिरासत में लेकर यातना दे रहा : एचआरडब्ल्यू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तालिबान के सुरक्षा बल उत्तरी अफगानिस्तान में विरोधी सशस्त्र समूह से संपर्क रखने के आरोप में आम लोगों को गैर कानूनी तरीके से हिरासत में रख रहे हैं और उन्हें यातना दे रहे हैं। यह दावा न्यूयॉर्क से संचालित ह्यूमन राइट्स वाच (एचआरडब्ल्यू) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर किया।

इस्लामाबाद, 10 जून तालिबान के सुरक्षा बल उत्तरी अफगानिस्तान में विरोधी सशस्त्र समूह से संपर्क रखने के आरोप में आम लोगों को गैर कानूनी तरीके से हिरासत में रख रहे हैं और उन्हें यातना दे रहे हैं। यह दावा न्यूयॉर्क से संचालित ह्यूमन राइट्स वाच (एचआरडब्ल्यू) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर किया।

बयान में कहा गया कि मध्य मई में नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (एनआरएफ) के लड़ाकों द्वारा तालिबान की इकाइयों और जांच चौकियों पर हमला किए जाने के बाद पंजशीर में लड़ाई तेज हुई है।

समूह ने कहा कि इसके जवाब में तालिबान सूबे में हजारों लड़ाकों को तैनात कर रहा है जो कुछ समुदायों को निशाना बनाकर तलाशी अभियान चला रहे हैं क्योंकि उनका आरोप है कि कि ये समुदाय एनआरएफ का समर्थन कर रहे हैं।

समूह ने कहा, ‘‘तालिबान के लड़ाके मौके पर ही लोगों की हत्या कर रहे हैं और बंधक बनाए गए लड़ाकों और अन्य लोगों को लापता कर रहे हैं, जो युद्ध अपराध है।’’

उल्लेखनीय है कि काबुल के उत्तर में पहाड़ियों से घिरी घाटी अफगानिस्तान के ध्वस्त हो चुके सुरक्षाबलों का आखिरी ठिकाना है जिन्होंने तालिबान का प्रतिरोध करने का संकल्प लिया है।

एचआरडब्ल्यू की एशिया में एसोसिएट निदेशक पेट्रिशिया गोसमैन ने कहा, ‘‘तालिबान बल पंजशीर प्रांत में विपक्षी नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट की लड़ाई के जवाब में आम लोगों की पिटाई कर रहे हैं। ’’

यहां गोसमैन के हवाले से जारी बयान में कहा गया, ‘‘तालिबान गंभीर उत्पीड़न के जिम्मेदार अपने लड़ाकों को सजा देने में असफल रहा है जिससे आम नागरिकों को और खतरा बढ़ा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\