अफगान अधिकारी: तालिबान हमले में छह की मौत

तालिबान ने रविवार रात को हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

कुछ दिनों पहले कतर में तालिबान के साथ बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत ने अफगानिस्तान में हिंसा कम करने की बात पर जोर दिया था।।

अफगान रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सैनिकों ने हमलावरों को खदेड़ दिया। बयान के अनुसार तालिबान को भी नुकसान उठाना पड़ा है।

वहीं उत्तरी काबुल में सोमवार को चार बम विस्फोट में एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए।

अफगान अधिकारियों के अनुसार एक बम कूड़ेदान के नीचे और तीन अन्य सड़क किनारे रखे गए थे।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि सड़क किनारे 10-20 मीटर की दूरी पर बमों को रखा गया था।

उन्होंने कहा कि विस्फोट में 12 साल की बच्ची घायल हुई है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है।

अभी तक किसी ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट का लक्ष्य कौन था, यह पता नहीं चल पाया है।

काबुल और उसके आसपास तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों गुट सक्रिय हैं जो लगातार नागरिकों और फौजियों को अपना निशाना बनाते रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)