विदेश की खबरें | अमेरिका की मदद करने वाले अफगानिस्तानी नागरिकों ने ट्रंप से यात्रा प्रतिबंध से छूट देने की गुहार लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने ने कहा कि यात्रा प्रतिबंध के चलते उन्हें उनके देश अफगानिस्तान निर्वासित किया जा सकता है, जहां उन्हें प्रताड़ित किया जाएगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने ने कहा कि यात्रा प्रतिबंध के चलते उन्हें उनके देश अफगानिस्तान निर्वासित किया जा सकता है, जहां उन्हें प्रताड़ित किया जाएगा।

इस अपील से कुछ घंटे पहले ट्रंप ने अफगानिस्तान समेत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। इस प्रतिबंध के चलते अफगानिस्तान के शासन से बचकर भागे हजारों अफगान प्रभावित हो सकते हैं।

इन अफगान नागरिकों को अमेरिकी सरकार, मीडिया संगठनों और मानवीय समूहों के साथ काम के कारण जोखिम का सामना करने वाले लोगों की सहायता से जुड़े अमेरिकी कार्यक्रम के माध्यम से पुनर्वास की मंजूरी दी गई थी। लेकिन ट्रंप ने जनवरी में उस कार्यक्रम को निलंबित कर दिया था, जिससे अफगान नागरिक पाकिस्तान और कतर समेत कई स्थानों पर फंसे रह गये।

इस बीच, पाकिस्तान उन विदेशियों को निर्वासित कर रहा है, जिनके बारे में उसका कहना है कि वे देश में अवैध रूप से रह रहे हैं। इनमें से अधिकतर अफगानिस्तानी नागरिक हैं। पाकिस्तान की इस कार्रवाई से शरणार्थियों में खतरे की भावना और बढ़ गई है।

साल 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने से पहले अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने वाले एक अफगानिस्तानी नागरिक ने कहा, "यह दिल तोड़ने वाली और दुखद खबर है।"

उन्होंने नाम गुप्त रखने की शर्त पर इस मुद्दे पर बात की, क्योंकि उन्हें तालिबान के प्रतिशोध और पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा संभावित गिरफ्तारी का डर है।

उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने उम्मीदों को तोड़ दिया है।"

एक अन्य नागरिक खालिद खान ने कहा कि नए प्रतिबंधों के कारण उन्हें और हजारों अन्य लोगों को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया जा सकता है।

खान ने कहा कि पुलिस ने पहले उन्हें और उनके परिवार को अमेरिकी दूतावास के अनुरोध पर अकेला छोड़ दिया था।

खान ने कहा, "मैंने आठ साल तक अमेरिकी सेना के लिए काम किया है, और मैं खुद को अकेला महसूस करता हूं। हर महीने, ट्रंप एक नया नियम बना रहे हैं।"

वह तीन साल पहले भागकर पाकिस्तान आए थे।

उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं। अफगानिस्तान लौटने से मेरी बेटी की शिक्षा खतरे में पड़ जाएगी। आप जानते हैं कि तालिबान ने लड़कियों को छठी कक्षा से आगे स्कूल जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर हम वापस जाते हैं तो मेरी बेटी अशिक्षित रह जाएगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू