एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बन्नू छावनी हमला में अफगान नागरिक के शामिल होने की पुष्टि हुई : पाकिस्तानी सेना का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में हुए आतंकवादी हमले में अफगान नागरिकों के शामिल होने की खुफिया रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से पुष्टि हुई है। यह बात पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को कही।

विदेश की खबरें | बन्नू छावनी हमला में अफगान नागरिक के शामिल होने की पुष्टि हुई : पाकिस्तानी सेना का दावा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, पांच मार्च पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में हुए आतंकवादी हमले में अफगान नागरिकों के शामिल होने की खुफिया रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से पुष्टि हुई है। यह बात पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को कही।

इस हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिकों और 13 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि चार आत्मघाती हमलावरों सहित 16 आतंकवादी भी मारे गए।

मंगलवार देर रात तक खबर थी कि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू में मुख्य छावनी की दीवार से विस्फोटकों से लदे दो वाहनों के टकराने से चार बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सेना के जवानों ने कम से कम छह आतंकवादियों को मार गिराया।

पेशावर से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बन्नू छावनी पर हुए हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने कहा कि वह सीमा पार से उत्पन्न खतरों के जवाब में आवश्यक कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा, ‘‘इस्लामाबाद को उम्मीद है कि अंतरिम अफगान सरकार अपनी जिम्मेदारियों को निभाएगी और अपनी धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होने देगी।’’

आईएसपीआर के बयान में कहा गया है कि खुफिया रिपोर्ट से ‘‘इस जघन्य कृत्य में अफगान नागरिकों की संलिप्तता की स्पष्ट रूप से पुष्टि हुई है, साथ ही साक्ष्य इस तथ्य की ओर भी इशारा करते हैं कि यह हमला अफगानिस्तान में सक्रिय ख्वारिज सरगनाओं द्वारा निर्देशित और सुनियोजित था।’’

हाफिज गुल बहादुर से जुड़े जैश अल फुरसान ने एक बयान में बन्नू में हमले की जिम्मेदारी ली थी। यह समूह तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कई गुटों में से एक है।

आईएसपीआर ने कहा कि जैसे ही आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहनों को बन्नू छावनी की परिधि की दीवार से टकराया, कई आतंकवादियों ने उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया, सैनिकों ने घुसपैठियों से सटीक तरीके से मुकाबला किया और चार आत्मघाती हमलावरों सहित सभी 16 आतंकवादियों को मार गिराया।

आईएसपीआर ने बताया कि भीषण गोलीबारी में पांच सैनिक मारे गए।

इस बीच, आत्मघाती विस्फोटों के कारण एक मस्जिद और एक आवासीय इमारत को "गंभीर क्षति" पहुंची, जिससे 13 नागरिकों की जान चली गई, जबकि 32 घायल हो गए।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और प्रांत के गवर्नर फैसल करीम कुंदी व मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने हमले की निंदा की। अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).