विदेश की खबरें | अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के खिलाफ किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से हाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने प्रदर्शन किया और तालिबान सरकार कि इस कट्टर नीति के खिलाफ लड़ने का संकल्प किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, तीन जनवरी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से हाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने प्रदर्शन किया और तालिबान सरकार कि इस कट्टर नीति के खिलाफ लड़ने का संकल्प किया।

‘अफगान कल्चरल सोसायटी’ की प्रतिनिधि कैलिफोर्निया की रेयान यासीनी ने रविवार को व्हाइट हाउस के सामने कहा, ‘‘हम यहां लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए आवाज उठाने के लिए आए हैं।’’

यासीनी के साथ बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकी मौजूद थे।

उन्होंने कहा , ‘‘ जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तब से लड़कियों के पास पढ़ने का अधिकार नहीं है। हम यहां यह सुनिश्चित करने आए हैं कि ऐसा नहीं हो।’’

‘अफगान सोसायटी’ के अध्यक्ष नासिर खान ने तालिबान सरकार से देश में लड़कियों की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तानी लड़कियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

प्रदर्शन कर रहे अफगानिस्तान अमेरिकी हिकमत सोरोश ने कहा कि तालिबान ने लड़कियों को शिक्षा से दूर रखने के लिए लगातार कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पूरी दुनिया देख रही है। संयुक्त राष्ट्र देख रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट