देश की खबरें | एयरोस्पेस फर्म ने लखनऊ में रखरखाव, नवीकरण सुविधा केंद्र के लिए एचएएल के साथ समझौता किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी ने लखनऊ में एचएएल के सहायक उपकरण परिसर में रखरखाव, मरम्मत और नवीकरण (एमआरओ) सुविधा केंद्र स्थापित करने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ एक समझौता किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी ने लखनऊ में एचएएल के सहायक उपकरण परिसर में रखरखाव, मरम्मत और नवीकरण (एमआरओ) सुविधा केंद्र स्थापित करने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ एक समझौता किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

यह सुविधा केंद्र भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सभी एलसीए (हल्के लड़ाकू विमानों) एमके-1 के लिए काम करेगा। एलसीए भारत का स्वदेश विकसित लड़ाकू विमान है जिसका निर्माण बेंगलुरु स्थित एचएएल द्वारा किया जा रहा है।

यह समझौता आरटीएक्स व्यवसाय कोलिन्स एयरोस्पेस और एचएएल के बीच हुआ है।

आरटीएक्स वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनियों में से एक है।

बयान में कहा गया है कि कोलिन्स एयरोस्पेस ने लखनऊ में एचएएल एक्सेसरीज कॉम्प्लेक्स में रखरखाव, मरम्मत और नवीकरण सुविधा केंद्र स्थापित करने के लिए एचएएल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कोलिन्स एयरोस्पेस के ‘आफ्टरमार्केट, पावर एंड कंट्रोल्स’ उपाध्यक्ष रयान हडसन ने बयान में कहा, ‘‘नया एमआरओ सुविधा केंद्र हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी का विस्तार है। हम भारत के लड़ाकू विमानों के बेड़े के दीर्घकालिक रखरखाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now