जरुरी जानकारी | एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ को पहले दिन 6.69 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के पहले दिन 6.69 गुना अभिदान मिल गया।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के पहले दिन 6.69 गुना अभिदान मिल गया।

स्टेनलेस स्टील के लचीले होज बनाने वाली कंपनी के 351 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 2,32,17,667 शेयरों की पेशकश पर 15,52,35,730 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 14.05 गुना अभिदान मिला है। खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी में 6.67 गुना और पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड में 1.17 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 162 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 1.75 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 102 से 108 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 104 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड