जरुरी जानकारी | एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ को निर्गम के दूसरे दिन 21 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के दूसरे दिन बुधवार को 21 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के दूसरे दिन बुधवार को 21 गुना अभिदान मिला।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 351 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 2,32,17,667 शेयरों की पेशकश की गयी है, जबकि बोलियां 48,95,93,520 शेयरों के लिए मिलीं हैं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 46.41 गुना और पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड में 8.05 गुना अभिदान मिला है। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 17.77 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ को निर्गम के पहले दिन मंगलवार को 6.69 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ में 162 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए है। इसके अलावा 1.75 करोड़ रुपये तक के शेयर बिक्री पेशकश के अंतर्गत हैं।

शेयर बिक्री के लिए कीमत दायरा 102-108 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

कंपनी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 104 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

कंपनी ने बताया कि आईपीओ से मिले धन का उपयोग कर्ज चुकाने और अन्य पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य कारोबारी उद्देश्यों में भी इसका उपयोग किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड