जरुरी जानकारी | एईपीसी ने वाणिज्य मंत्रालय से ब्रिटेन के साथ तरजीही व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य मंत्रालय से ब्रिटेन के साथ तरजीही व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है।

नयी दिल्ली, 18 नवंबर परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य मंत्रालय से ब्रिटेन के साथ तरजीही व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है।

एईपीसी के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि इस समझौते से घरेलू कंपनियों को होने वाले सीमा शुल्क के नुकसान को दूर करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Facts: आपके मन में भी है कोरोना वायरस को लेकर ये सारे भ्रम, पढ़ें और अभी दूर करें.

उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 में ब्रेक्जिट (ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने) के बाद बांग्लादेश सहित 47 अल्प विकसित देशों (एलडीसी) को ब्रिटेन में तरजीही व्यापार लाभ मिल रहा है।

उन्होंने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘ऐसे में ब्रिटेन जैसे महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरे बाजार में भारतीय परिधान निर्यातकों को नुकसान का सिलसिला जारी रहेगा।’’

यह भी पढ़े | Stock Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44,000 के पार, निफ्टी 12,900 के ऊपर.

एक तरजीही व्यापार संधि के तहत दो देश व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कुछ निश्चित संख्या में वस्तुओं पर सीमा शुल्क को कम या समाप्त कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की सामान्यीकृत तरजीही योजना (जीएसपी) के चलते बांग्लादेश जैसे देशों के मुकाबले भारत को 9.6 प्रतिशत शुल्क का नुकसान उठाना पड़ रहा है और ब्रिटेन ने भी अल्प विकसित देशों के लिए इस योजना को जारी रखने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भी काफी प्रतिस्पर्धी है और उसका निर्यात 2009-18 के दौरान 11.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा, जबकि भारत के निर्यात में आधा प्रतिशत की कमी आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now