देश की खबरें | सहयोगियों को सलाह दी कि ‘स्पीकर’ निर्विरोध चुना जाना चाहिए, ‘डिप्टी स्पीकर’ विपक्ष से हों : शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राकांपा (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन में अपने सहयोगियों को सलाह दी है कि लोकसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना चाहिए, लेकिन संसदीय परंपरा के अनुसार विपक्ष को उपाध्यक्ष का पद अवश्य मिले।

मुंबई, 25 जून राकांपा (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन में अपने सहयोगियों को सलाह दी है कि लोकसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना चाहिए, लेकिन संसदीय परंपरा के अनुसार विपक्ष को उपाध्यक्ष का पद अवश्य मिले।

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि परंपरागत रूप से लोकसभा अध्यक्ष का पद सत्तारूढ़ दल को और उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) का पद विपक्ष को मिलता है, लेकिन नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के पिछले 10 वर्षों में ऐसा नहीं हुआ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘संसद में गैर-भाजपा नेताओं ने मेरी राय मांगी और मैंने उन्हें सलाह दी कि वे सरकार से कहें कि हम अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर सहमत हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को मिलना चाहिए।’’

भाजपा नीत राजग ने इस महत्वपूर्ण संसदीय पद (स्पीकर) के लिए एक बार फिर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन विपक्ष ने सर्वसम्मति से उन्हें चुने जाने के प्रयास को विफल कर दिया।

विपक्ष ने के. सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाकर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने को मजबूर कर दिया है।

इसबीच, राकांपा (एसपी) प्रमुख ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी राकांपा के नेताओं को उनकी पार्टी में शामिल करने पर कोई भी निर्णय मामला दर मामला आधार पर लिया जाएगा और यह कोई व्यापक निर्णय नहीं होगा।

राज्य विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ राकांपा के कई नेताओं के उनकी पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बारे में एक कार्यक्रम में पूछे जाने पर, पवार ने कहा कि ऐसे लोगों का स्वागत करने में कोई समस्या नहीं है, जिनके आने से विपक्षी दल को फायदा होगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राकांपा (एसपी) में शामिल होने के लिए कुछ शर्तें भी होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट