खेल की खबरें | आडवाणी और कोठारी विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के पंकज आडवाणी और सौरव कोठारी ने सोमवार को यहां अपने-अपने मैच जीतकर विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।

दोहा, 20 नवंबर भारत के पंकज आडवाणी और सौरव कोठारी ने सोमवार को यहां अपने-अपने मैच जीतकर विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।

  आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप (लंबा प्रारूप) का खिताबी मुकाबला अब भारत के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा।

विश्व बिलियर्ड्स और स्नूकर के 25 बार के चैंपियन आडवाणी ने हमवतन रूपेश शाह पर शानदार जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने गुजरात के खिलाड़ी को 900-273 से हराया।

सेमीफाइनल में गत चैंपियन ने 259 और 176 का ब्रेक (अंक) बनाया, जबकि शाह 900 अंक के प्रारूप में केवल 62 का ब्रेक लेने में सफल रहे।

कोठारी ने दूसरे सेमीफाइनल में ध्रुव सितवाला के खिलाफ 900-756 की रोमांचक जीत दर्ज की। उन्होंने इस दौरान 223 और 82 के ब्रेक बनाये जबकि सितवाल ने 199 और 188 का स्कोर किया।

फाइनल मुकाबला 1000 अंकों का होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर