एजेंसी न्यूज

अग्रिम रणनीति बनाकर किया जा सकता है COVID-19 पर प्रभावी नियंत्रण: CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोविड-19 पर बेहतर तरीके से नियंत्रण हासिल करने के लिए पहले से रणनीति बनाने की हिदायत देते हुए प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में आईसीयू बिस्तरों की संख्या दोगुनी करने को कहा. शामली तथा बरेली जिलों में समर्पित कोविड-19 चिकित्सालय 16 अगस्त तक क्रियाशील हो जाएं.

अग्रिम रणनीति बनाकर किया जा सकता है COVID-19 पर प्रभावी नियंत्रण: CM योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ, 9 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को कोविड-19 (COVID-19) पर बेहतर तरीके से नियंत्रण हासिल करने के लिए पहले से रणनीति बनाने की हिदायत देते हुए प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में आईसीयू बिस्तरों की संख्या दोगुनी करने को कहा. मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक मे अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अग्रिम रणनीति बनाकर कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है.

योगी ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में बिस्तरों की संख्या दोगुनी कर ली जाए. इसी तरह स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि वे अपने सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर बढ़ाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करें. उन्होने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के सम्बन्ध में लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी में विशेष सतर्कता बरती जाए.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना, कहा- कोरोना से निपटने में नाकाम हो रही राज्य सरकार

कोविड-19 संक्रमण के संबंध में ज्यादा से ज्यादा जांच किए जाएं. प्रदेश के हर जिले में एल-2 तथा एल-3 के कोविड-19 बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए. योगी ने कहा कि सहारनपुर में एल-3 स्तर का अस्पताल शीघ्र बनाया जाए. शामली तथा बरेली जिलों में समर्पित कोविड-19 चिकित्सालय 16 अगस्त तक क्रियाशील हो जाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).