जरुरी जानकारी | कृत्रिम मेधा अपनाने से डीबीएस में तीन साल में 4,000 कर्मचारियों की कमी आएगी: सीईओ गुप्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बैंक प्रमुख डीबीएस समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीयूष गुप्ता ने सोमवार को कहा कि परिचालन में कृत्रिम मेधा (एआई) अपनाने के कारण कंपनी में अगले तीन वर्षों में कर्मचारियों की संख्या में 10 प्रतिशत की कमी आ सकती है।

मुंबई, 24 फरवरी वैश्विक बैंक प्रमुख डीबीएस समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीयूष गुप्ता ने सोमवार को कहा कि परिचालन में कृत्रिम मेधा (एआई) अपनाने के कारण कंपनी में अगले तीन वर्षों में कर्मचारियों की संख्या में 10 प्रतिशत की कमी आ सकती है।

गुप्ता ने कहा कि एआई अलग है और अतीत में अपनाई गई किसी भी अन्य प्रौद्योगिकी से भिन्न है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के बैंक के शीर्ष पर अपने 15 साल से अधिक के कार्यकाल में पहली बार उन्हें नई नौकरियां पैदा करने में संघर्ष करना पड़ रहा है।

गुप्ता ने यहां भारतीय आईटी उद्योग का समूह नैसकॉम के कार्यक्रम में कहा, “इस साल, मेरा अनुमान है कि अगले तीन वर्षों में, हम अपने कर्मचारियों की संख्या में 4,000 या 10 प्रतिशत की कमी करने जा रहे हैं।”

गुप्ता ने यहां भारतीय आईटी उद्योग समूह नैसकॉम के कार्यक्रम में कहा, “इस साल, मेरा मौजूदा अनुमान यह है कि अगले तीन सालों में हम अपने कर्मचारियों की संख्या में 4,000 या 10 प्रतिशत की कमी करने जा रहे हैं।”

गुप्ता ने कहा, “एआई बहुत शक्तिशाली है। यह खुद को बना सकता है और नकल भी कर सकता है। एआई ‘अलग’ है, पिछले 10 वर्षों में समूह में किसी भी नौकरी में कटौती नहीं हुई है।’’

उन्होंने याद दिलाया कि 2016-17 में, बैंक ने एक डिजिटल परिवर्तन शुरू किया, जिसका प्रभाव 1,600 लोगों पर देखा गया, लेकिन उन्होंने कहा कि उनमें से लगभग सभी को यूनियनों और अन्य प्रतिनिधियों के परामर्श से पुनर्निर्देशित किया गया था।

हालांकि, एआई के युग में मौजूदा चुनौती यह भी है कि कार्यबल का अन्य कार्यों में कैसे उपयोग किया जाए।

बाद में जारी एक बयान में, डीबीएस बैंक ने स्पष्ट किया कि अगले तीन वर्षों में 4,000 कर्मचारियों की कमी मुख्य रूप से अनुबंध और अस्थायी कर्मचारियों के मामले में होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\