देश की खबरें | ओडिशा के गंजाम जिले में प्रशासन ने बाल विवाह के प्रयास को किया विफल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में गंजाम जिला प्रशासन ने 15 साल की एक लड़की की, उससे दोगुनी उम्र के व्यक्ति से शादी के प्रयास को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बेरहामपुर (ओडिशा), एक दिसंबर ओडिशा में गंजाम जिला प्रशासन ने 15 साल की एक लड़की की, उससे दोगुनी उम्र के व्यक्ति से शादी के प्रयास को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आठवीं कक्षा की छात्रा की शादी करीब 30 साल के युवक से सोमवार की रात पाटापुर में होने वाली थी। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाल विकास संरक्षण अधिकारी, पुलिसकर्मी और चाइल्डलाइन के कार्यकर्ता नाबालिग की शादी से पहले उसके घर पहुंच गए।

चाइल्डलाइन कार्यकर्ताओं ने नाबालिग का विवाह रुकवाया और उसे जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। सनखेमुंडी के तहसीलदार श्रीनिवास बेहरा ने बताया, ‘‘हमने लड़की और लड़के दोनों के माता-पिता को समझाया। लड़की के माता-पिता 18 साल की उम्र होने तक उसकी शादी नहीं करने पर सहमत हो गए।’’

जिला प्रशासन ने नवंबर में जिले में बाल विवाह के एक दर्जन और इस साल अब तक बाल विवाह के 199 प्रयासों को रोका है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले साल प्रशासन ने जिले में बाल विवाह के 228 प्रयासों को नाकाम किया था।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार, गंजाम जिले में 20-24 वर्ष उम्र की 22.3 प्रतिशत महिलाएं हैं, जिनकी शादी 18 वर्ष की उम्र होने से पहले हो गई थी। वहीं, 2015-16 में ऐसी महिलाओं की संख्या 29.8 प्रतिशत थी।

विडंबना यह है कि हाल की घटना प्रशासन द्वारा जिले के 3,250 गांवों में से 2,042 गांवों को, 286 वार्ड में से 266 वार्ड को और 503 पंचायतों में से 221 पंचायतों को बाल-विवाह मुक्त घोषित करने के बावजूद सामने आई है।

बाल विवाह के बारे में सूचना देने वाले को प्रशासन द्वारा 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाता है और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दूल्हा और दुल्हन दोनों के आधार कार्ड का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें बाल विवाह कराने वाले पुजारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी नीति है। गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हर महीने के तीसरे शनिवार को किशोरियों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\