जरुरी जानकारी | दूरसंचार सेवाओं का समायोजित सकल राजस्व जून तिमाही में बढ़कर 64,494 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार सेवा क्षेत्र का समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) मार्च 2023 तिमाही में इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 2.5 प्रतिशत बढ़कर 64,494 करोड़ रुपये हो गया। नियामक ट्राई ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त दूरसंचार सेवा क्षेत्र का समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) मार्च 2023 तिमाही में इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 2.5 प्रतिशत बढ़कर 64,494 करोड़ रुपये हो गया। नियामक ट्राई ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के मुताबिक एजीआर सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत बढ़ा।

प्रति उपयोगकर्ता मासिक औसत आय (एआरपीयू) में पोस्टपेड श्रेणी में गिरावट हुई, जबकि प्रीपेड श्रेणी में इसमें वृद्धि हुई। वायरलेस सेवा के लिए मासिक एआरपीयू 0.83 प्रतिशत बढ़ा।

मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के लिए दूरसंचार सेवा क्षेत्र का सकल राजस्व (जीआर), लागू सकल राजस्व (एपीजीआर) और समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) क्रमशः 85,356 करोड़ रुपये, 78,631 करोड़ रुपये और 64,494 करोड़ रुपये था।

इससे पिछली तिमाही की तुलना में जीआर में 3.19 प्रतिशत की गिरावट तथा एपीजीआर में 2.62 प्रतिशत और एजीआर में 2.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

ट्राई ने कहा कि सालाना आधार पर जीआर में 11.69 प्रतिशत, एपीजीआर में 11.12 प्रतिशत और एजीआर में 9.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू