देश की खबरें | आदित्यनाथ ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 72वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
लखनऊ, 15 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 72वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति समारोह समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।
आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘वल्लभ भाई पटेल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जब देश को स्वतंत्रता मिली तो संविधान के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्हें ‘भारत के लौह पुरुष’ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने एक शिल्पकार के रूप में स्वतंत्र भारत को आकार दिया।’’
सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘563 से अधिक रियासतों का एकीकरण करके भारत गणराज्य का हिस्सा बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य था। सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं इच्छाशक्ति की बदौलत सभी रियासतों ने शांतिपूर्ण ढंग से भारत का हिस्सा बनकर वर्तमान भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इसका सामाजिक श्रेय केवल भारत रत्न सरदार पटेल को जाता है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस अवसर पर मैं उनके सम्मान में उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका काम वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।’’
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के निर्माण में उनकी बड़ी भूमिका है। आजादी के तत्काल बाद शिक्षा, पशुधन, कृषि, किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के साथ ही सरदार पटेल ने इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

