देश की खबरें | आदित्य ठाकरे ने पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों वाले इमारतों की पहचान के लिए क्यूआर कोड की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने ऐसे ‘क्यूआर कोड’ विकसित करने की सोमवार को मांग की जिनसे यहां की ऐसी इमारतों की पहचान की जा सके जहां रहने वाले सभी पात्र लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण रोधी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

मुंबई, 20 सितंबर महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने ऐसे ‘क्यूआर कोड’ विकसित करने की सोमवार को मांग की जिनसे यहां की ऐसी इमारतों की पहचान की जा सके जहां रहने वाले सभी पात्र लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण रोधी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

ठाकरे ने यहां एक समीक्षा बैठक में यह बात कही।

मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि ठाकरे ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) से अनुरोध किया कि वह ‘क्यूआर कोड’ वाला विशेष ‘लोगो’ तैयार करे जिन्हें आवासीय और वाणिज्यिक इमारतों में लगाया जा सके।

बयान में कहा गया कि ‘क्यूआर कोड’ से इस बात की पुष्टि करने में मदद मिलेगी कि आवासीय सोसायटी के निवासी और इमारतों अथवा कार्यालयों में काम करने वाले लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

बैठक के दौरान विश्वविद्यालयों के छात्रों और कामकाजी आबादी को टीके की दूसरी खुराक देने के बारे में भी चर्चा की गई।

पिछले सप्ताह यहां ‘केवल महिलाओं के लिए’ टीकाकरण अभियान में एक दिन में 1.27 लाख से अधिक महिलाओं को टीका लगाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत