एजेंसी न्यूज

स्टेडियमों को पृथक-वास केंद्रों के रूप में इस्तेमाल को लेकर आदित्य ने किया राउत का विरोध

हालांकि महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने राउत के सुझाव का विरोध करते हुए कहा कि स्टेडियमों के मैदान की जमीन मिट्टी की है और मानसून में वे इस्तेमाल करने लायक नहीं होंगे।

स्टेडियमों को पृथक-वास केंद्रों के रूप में इस्तेमाल को लेकर आदित्य ने किया राउत का विरोध
जमात

मुंबई, 17 मई शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने वानखेड़े स्टेडियम के कुछ परिसरों को कोविड-19 पृथक-वास केंद्रों में बदलने के लिए अपने कब्जे में लेने के मुंबई नगर निकाय के कदम का रविवार को स्वागत किया और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में भी इसी प्रकार का केंद्र बनाए जाने का सुझाव दिया।

हालांकि महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने राउत के सुझाव का विरोध करते हुए कहा कि स्टेडियमों के मैदान की जमीन मिट्टी की है और मानसून में वे इस्तेमाल करने लायक नहीं होंगे।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को शुक्रवार को निर्देश दिया था कि वह दक्षिण मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम के कुछ परिसरों को उसे सौंपे, ताकि वहां कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए केंद्र बनाए जा सकें।

राउत ने बीएमसी के इस कदम का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वानखेड़े स्टेडियम को अपने हाथ में लेकर पृथक-वास केंद्र बनाने का फैसला अच्छा है। उद्धव ठाकरे कार्यालय को मेरा सुझाव है कि क्यों न ब्रेबोर्न स्टेडियम का इस्तेमाल भी इस काम के लिए किया जाए? इसमें आवश्यक सुविधाएं हैं।’’

राउत ने इस ट्वीट में आदित्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को भी टैग किया।

हालांकि राउत के सुझाव को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने ठुकराते हुए ट्वीट किया, ‘‘संजय जी, हम स्टेडियमों या खेल के मैदानों को नहीं ले सकते क्योंकि उनकी मिट्टी की जमीन होती है और वे मानसून में इस्तेमाल करने योग्य नहीं होंगे। ठोस/कंकरीट की जमीन वाला खुला स्थान ही इस्तेमाल के लायक होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि मानसून आने वला नहीं होता, तो ये बहुत उपयोगी होते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).