देश की खबरें | आदित्य एल-1 प्रक्षेपण: इसरो के सूर्य मिशन में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने किया सहयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के पहले सूर्य मिशन के तहत ‘आदित्य एल1’ यान का शनिवार को प्रक्षेपण किए जाने के बीच यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) इस मिशन में दो महत्वपूर्ण तरीकों से सहयोग कर रही है।

नयी दिल्ली, दो सितंबर देश के पहले सूर्य मिशन के तहत ‘आदित्य एल1’ यान का शनिवार को प्रक्षेपण किए जाने के बीच यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) इस मिशन में दो महत्वपूर्ण तरीकों से सहयोग कर रही है।

ईएसए गहन अंतरिक्ष संचार सेवाएं उपलब्ध कराने के अलावा अहम उड़ान गतिशीलता सॉफ्टवेयर को सत्यापित करने में भी इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) की सहायता कर रही है।

ईएसए ने कहा कि संचार हर अंतरिक्ष मिशन का एक अहम हिस्सा होता है और जमीन पर स्थित स्टेशन (ग्राउंड स्टेशन)के समर्थन के बिना अंतरिक्ष यान से कोई वैज्ञानिक डेटा हासिल करना असंभव है। इसने कहा कि यह जानने के लिहाज से भी संचार अहम है कि अंतरिक्ष यान कैसे काम कर रहा है, यह सुरक्षित है या नहीं और यह कहां स्थित है।

ईएसए के सेवा प्रबंधक और ‘क्रॉस सपोर्ट’ संपर्क अधिकारी रमेश चेल्लाथुरई ने कहा, ‘‘ईएसए के गहन अंतरिक्ष ट्रैकिंग स्टेशन के वैश्विक नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त तकनीकी मानकों की मदद से हम अपने सहयोगियों का निगरानी करने, निर्देशित करने और सौर तंत्र में कहीं भी उनके अंतरिक्ष यान से डेटा हासिल करने में सहयोग करने में सक्षम हैं।’’

चेल्लाथुरई ने एक बयान में कहा, ‘‘आदित्य एल-1 मिशन के लिए हम ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और अर्जेंटीना स्थित अपने 35 मीटर गहरे सभी तीन अंतरिक्ष एंटीना से सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा फ्रेंच गुयाना स्थित कौरू स्टेशन से सहयोग करने के साथ ब्रिटेन स्थित ‘अर्थ स्टेशन’ से समन्वित सहयोग कर रहे हैं।’’

ईएसए ने कहा कि वह आदित्य एल-1 के लिए ‘ग्राउंड स्टेशन सर्विस’ मुहैया करने वाला प्रमुख प्रदाता है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि ईएसए के स्टेशन शुरुआत से लेकर अंत तक मिशन की पूरी यात्रा में सहयोग कर रहे हैं।

यह सहयोग ‘प्रक्षेपण और शुरुआती कक्षा चरण’ से लेकर एल-1 की पूरी यात्रा तक है जिसमें निर्देश देना और अगले दो साल तक नियमित ऑपरेशन के दौरान प्रतिदिन कई घंटे आदित्य एल-1 से वैज्ञानिक डेटा हासिल करना शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान