ताजा खबरें | लोकसभा में अधीर रंजन ने भारत-चीन सीमा तनाव मुद्दा उठाये का किया प्रयास
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारत-चीन सीमा पर तनाव के मुद्दे को उठाने का प्रयास किया लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने उनसे इस विषय को कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में उठाने को कहा ।
नयी दिल्ली, 14 सितंबर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारत-चीन सीमा पर तनाव के मुद्दे को उठाने का प्रयास किया लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने उनसे इस विषय को कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में उठाने को कहा ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह एक ‘‘संवेदनशील’’ मुद्दा है और इसे गंभीरता के साथ उठाया जाना चाहिए । इस विषय को बीएससी में रखें ।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | आसू- एजेवाईसीपी के प्रस्तावित दल का नाम होगा ‘असम जातीय परिषद’.
चौधरी ने कहा, ‘‘ मैं सरकार और रक्षा मंत्री का ध्यान ऐसे मुद्दे की ओर दिलाना चाहता हूं जो कई महीनों से हमारे सामने है । देश के लोग सीमा की स्थिति को लेकर चिंतित हैं ।’’
उन्होंने कहा कि आज ऐसी खबरें आई हैं कि चीन हमारे यहां नजर रख रहा है।
यह भी पढ़े | खेल की खबरें | बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दे सकती है विक्टोरिया सरकार.
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस विषय पर चर्चा कराने की मांग करते हैं ।’’
द्रमुक सांसद टी आर बालू ने हाल में कुछ छात्रों की आत्महत्या करने की खबरों के विषय को उठया ।
उन्होंने कहा कि वह सदन का ध्यान उन 12 छात्रों की दशा की ओर दिलाना चाहते हैं जिन्होंने आत्महत्या कर ली ।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी ग्रामीण पृष्टभूमि के थे और नीट परीक्षा के पाठ्यक्रम के कारण परेशान थे ।
बालू ने कहा कि उन्होंने राज्य बोर्ड के पाठ्यक्रम के तहत अध्ययन किया था और नीट में सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम के तहत परीक्षा ली जाती है।
कांग्रेस के मनीष तिवारी ने जम्मू कश्मीर की अधिकारिक के रूप में पंजाबी को भी शामिल करने की मांग की ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)