देश की खबरें | यूआईडीएआई के एडीजी को भ्रष्टाचार के मामले में अदालत ने 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अतिरिक्त महानिदेशक पंकज गोयल को 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा (राजस्थान), 23 अक्टूबर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अतिरिक्त महानिदेशक पंकज गोयल को 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गोयल को कोटा भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने आधार फ्रैंचाइजी देने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,086 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,404 हुई, अब तक 6,189 मरीजों की मौत: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोटा एएसपी (एसीबी) चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि गोयल को दो दिन की रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश किया गया जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

विशेष न्यायाधीश प्रमोद कुमार मलिक ने जमानत खारिज करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार एक सामाजिक बुराई है और अगर इस अपराध के आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया तो इसे (भ्रष्टाचार को) मिटाना संभव नहीं होगा।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग में राजस्थान बना मिसाल, सीएम अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के एक्शन से धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार.

इस बीच, एसीबी ने हेमराज तंवर नाम के एक दलाल की पहचान की।

अधिकारी ने बताया कि तंवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

ठाकुर ने बताया कि विभाग के अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच भी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now