जरुरी जानकारी | त्योहारी सीजन में बिजली आपूर्ति के लिए समुचित कोयला भंडार मौजूद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 25 सितंबर आगामी त्योहारी मौसम में भारत के सामने पिछले साल की तरह बिजली संकट की स्थिति पैदा होने की संभावना बेहद कम है क्योंकि देशभर में कोयला-चालित बिजली संयंत्रों के पास पर्याप्त मात्रा में कोयला भंडार मौजूद है।

अक्टूबर, 2021 में पैदा हुए ऊर्जा संकट से सबक सीखते हुए कोयला एवं बिजली मंत्रालयों के साथ रेलवे ने भी इस साल त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए खास तैयारियां की हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कच्चे माल के तौर पर कोयले का पर्याप्त भंडार बिजली उत्पादक संयंत्रों के पास मौजूद है।

देश में बिजली के कुल उत्पादन में कोयला-आधारित बिजली की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत है लिहाजा कोयला-आधारित संयंत्रों के पास समुचित मात्रा में कोयला मौजूद होना जरूरी है।

अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि 2021 में पैदा हुए बिजली संकट इस बार के त्योहारी मौसम में नहीं दोहराया जाएगा। कोविड-19 महामारी से जुड़ी बंदिशें खत्म हो जाने के बाद औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ी है। इसके अलावा अगले हफ्ते शुरू हो रहे त्योहारी मौसम में सजावट एवं रोशनी के लिए भी बिजली की मांग बढ़ने की संभावना है।

कोयला मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल बिजली संयंत्रों के पास सुविधाजनक स्तर पर कोयला भंडार उपलब्ध है। पिछले साल बड़ी किल्लत का सामना करने वाले हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में भी कोयले की स्थिति संतोषजनक है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सरकार कोयला कंपनियों के साथ सप्ताह में दो बार नियमित समीक्षा बैठकें कर रही है ताकि कोयला भंडार सुनिश्चित करने के अलावा बिजली उत्पादन भी बढ़ाया जा सके।’’

इसके अलावा कोयला मंत्रालय बिजली संयंत्रों तक जरूरी कोयला पहुंचाने के लिए रेलवे के साथ तालमेल बिठाकर भी काम कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि इस साल 11 सितंबर को कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों के पास उपलब्ध कुल कोयला भंडार 2.5 करोड़ टन था जबकि पिछले साल 11 सितंबर को यह आंकड़ा सिर्फ 1.1 करोड़ टन था।

पिछले साल त्योहारी मौसम में बिजली की मांग सामान्य दिनों की तुलना में करीब 16 प्रतिशत बढ़ गई थी जिसकी वजह से बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ा था। इस साल मई में भी भीषण गर्मियों के दौरान बिजली संयंत्रों के पास समुचित कोयला भंडार नहीं होने से बिजली आपूर्ति कम हो गई थी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू