देश की खबरें | अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गयी सुरक्षा व्यवस्था की शुक्रवार को समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को वाहनों के काफिले की आवाजाही के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू, एक जुलाई जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गयी सुरक्षा व्यवस्था की शुक्रवार को समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को वाहनों के काफिले की आवाजाही के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान एडीजीपी मुकेश सिंह के साथ कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एडीजीपी जम्मू से रवाना हुए तीर्थयात्रियों के एक काफिले के साथ रामबन जिले के बनिहाल तक भी गए।
एडीजीपी ने लंगर स्थानों पर तीर्थयात्रियों और नागरिक प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी की। इन सभी लोगों ने यात्रा के लिए की गयी सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं पर संतोष जताया।
इस दौरान जम्मू, उधमपुर और रामबन के जिला पुलिस प्रमुख भी एडीजीपी सिंह के साथ मौजूद रहे और उन्हें सड़क साफ करने वाले समूहों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नाशरी, चंद्रकोट और लम्बर के लंगर स्थानों में उत्सव जैसा नजारा था और तीर्थयात्री बेहद खुश थे।
उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर अन्य वाहनों की आवाजाही भी सुचारू रूप से जारी थी और यह सुनिश्चित किया गया कि अमरनाथ यात्रा के साथ राजमार्ग पर दैनिक यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान अपने अधिकारियों के नेतृत्व में पूरी तरह से मुस्तैद हैं और यात्रा की निगरानी कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

