देश की खबरें | बंगाल में जोड़ासांको सीट लघु भारत का प्रतिनिधित्व करती है: गुप्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की जोड़ासांको विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक गुप्ता ने शनिवार को कहा कि उनका निर्वाचन क्षेत्र एक ‘लघु भारत’ की तरह है क्योंकि सभी समुदायों के लोग वहां शांति से रहते हैं।

कोलकाता, तीन अप्रैल पश्चिम बंगाल की जोड़ासांको विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक गुप्ता ने शनिवार को कहा कि उनका निर्वाचन क्षेत्र एक ‘लघु भारत’ की तरह है क्योंकि सभी समुदायों के लोग वहां शांति से रहते हैं।

तृणमूल कांग्रेस के हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुप्ता ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जोड़ासांको सीट पर लगभग ढाई लाख मतदाता हैं और यहां मारवाड़ी, मुस्लिम, बिहार के लोग, ईसाई, सिख, बंगाली और यहूदी रहते हैं।

गुप्ता ने इस सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा, ‘‘जोड़ासांको वास्तव में लघु भारत (मिनी-इंडिया) का प्रतिनिधित्व करता है। यहां मारवाड़ी, मुस्लिम, बिहारी और बंगाली सभी शांतिपूर्ण ढंग से रहते हैं।’’

इस सीट के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा।

तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि उनका ‘‘इरादा इस क्षेत्र को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का है।’’

गुप्ता ने कहा, ‘‘मेरा उद्देश्य जोड़ासांको के निवासियों के जीवन के स्तर में सुधार करना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान