जरुरी जानकारी | एडीबी हिमाचल प्रदेश में जलापूर्ति में सुधार के लिये 9.63 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) हिमाचल प्रदेश में साफ पेयजल उपलब्ध कराने, जलापूर्ति में सुधार और स्वच्छता को लेकर 9.63 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा। इसको लेकर एडीबी और भारत सरकार ने समझौता किया है।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त एशियाई विकास बैंक (एडीबी) हिमाचल प्रदेश में साफ पेयजल उपलब्ध कराने, जलापूर्ति में सुधार और स्वच्छता को लेकर 9.63 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा। इसको लेकर एडीबी और भारत सरकार ने समझौता किया है।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा कि एडीबी हिमाचल प्रदेश ग्रामीण पेयजल सुधार और आजीविका परियोजना के तहत 9.63 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा।

समझौते पर भारत सरकार की तरफ से वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा और एडीबी के भारत में क्षेत्रीय निदेशक ताकेओ कोनिशी ने हस्ताक्षर किये।

इस मौके पर मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को पाइप के जरिये पानी उपलब्ध कराना है। यह परियोजना पानी की आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के साथ गांवों में साफ, लगातार और समावेशी जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिये संस्थागत क्षमता को मजबूत करेगी।

कोनिशी ने कहा, ‘‘परियोजना में एडीबी की भागीदारी जल प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर गतिविधियां प्रदान करेगी, संस्थागत क्षमता मजबूत करेगी, और शुल्क दर में सुधार को लेकर मागदर्शन करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम घरों को निर्बाध जलापूर्ति उपलब्ध कराने के साथ समावेशी स्वच्छता सेवाएं, रखरखाव व्यवस्था को मजबूत करने और संबंधित कर्मचारियों की क्षमता निर्माण के सरकार के उद्देश्य पूरा करेगा।’’

बयान के अनुसार, राज्य में 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण आबादी के पास पीने का पानी है। लेकिन जलापूर्ति के बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता है। इससे सेवा कुशल और बेहतर होगी।

इसमें कहा गया है कि एडीबी परियोजना 75,800 घरों को सेवा से जोड़ेगी। इससे 10 जिलों के लगभग 3,70,000 लोगों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड