अडाणी ट्रांसमिशन का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत घटकर 59 करोड़ रुपये पर
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि 185 करोड़ रुपये की राशि को एकबारगी बट्टे खाते में डालने की वजह से उसके मुनाफे में गिरावट आई है।
नयी दिल्ली, नौ मई अडाणी ट्रांसिमशन का बीते वित्त वर्ष (2019-20) की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत घटकर 58.97 करोड़ रुपये पर आ गया।
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि 185 करोड़ रुपये की राशि को एकबारगी बट्टे खाते में डालने की वजह से उसके मुनाफे में गिरावट आई है।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 146.7 करोड़ रुपये रहा था।
तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,317.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,569.16 करोड़ रुपये रही थी।
पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 706.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 559.20 करोड़ रुपये रहा था।
पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,681.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 7,560.80 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने विभिन्न माध्यमों मसलन इक्विटी शेयर जारी कर या पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये परिवर्तनीय बांड जारी कर 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है।
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, ‘‘आगामी वर्षों में देश के पारेषण क्षेत्र में वृद्धि की काफी संभावना है। सरकार सभी को चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अडाणी ट्रांसमिशन लि. अपने व्यापक नेटवर्क और लगातार वृद्धि के जरिये विश्वस्तरीय बिजली इकाई बनने की राह पर है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

