एजेंसी न्यूज

अडाणी पावर के झारखंड में बिजली घर की 800 मेगावॉट की पहली इकाई चालू

अडाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने झारखंड स्थित तापीय बिजली घर में 800 मेगावॉट की इकाई का वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है. अडाणी समूह की कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि 1,600 मेगावॉट क्षमता वाली परियोजना की दूसरी इकाई भी पूरी होने वाली है और इसके जल्द चालू होने की उम्मीद है.

अडाणी पावर के झारखंड में बिजली घर की 800 मेगावॉट की पहली इकाई चालू
Adani (Photo: Twitter)

नयी दिल्ली, 7 अप्रैल : अडाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने झारखंड स्थित तापीय बिजली घर में 800 मेगावॉट की इकाई का वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है. अडाणी समूह की कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि 1,600 मेगावॉट क्षमता वाली परियोजना की दूसरी इकाई भी पूरी होने वाली है और इसके जल्द चालू होने की उम्मीद है.

कंपनी ने कहा, “झारखंड के गोड्डा स्थित अडाणी पावर (झारखंड) लिमिटेड (एपीजेएल) की 800-800 मेगावॉट की दो इकाइयों वाली अत्याधुनिक बिजली परियोजना की पहली इकाई का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो गया है.’’ यह भी पढ़ें : ChatGPT से सिर्फ 3 महीने में मालामाल हुआ शख्स, घर बैठे कमाए 28 लाख रुपये, अपनाया ये आसान तरीका

अडाणी पावर की पूर्ण अनुषंगी एपीजेएल 25 साल के बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के तहत पहली इकाई से 748 मेगावॉट बिजली बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड को देगी. बयान के अनुसार, “एपीजेएल ने छह अप्रैल, 2023 से बिजली खरीद समझौते के तहत वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है.”

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).