जरुरी जानकारी | एस्सार पावर की 1,200 मेगावाट क्षमता की परियोजना के लिये सफल बोलीदाता के रूप में उभरी अडाणी पावर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी पावर ऋण शोधन समाधान प्रक्रिया से गुजर रही एस्सार पावर एमपी लि. की मध्य प्रदेश में 1,200 मेगावाट की महान तापीय बिजली परियोजना के लिये सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है।

नयी दिल्ली, 18 जून अडाणी पावर ऋण शोधन समाधान प्रक्रिया से गुजर रही एस्सार पावर एमपी लि. की मध्य प्रदेश में 1,200 मेगावाट की महान तापीय बिजली परियोजना के लिये सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है।

अडाणी पावर की बोली को कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) ने मंजूरी दे दी है। अब इस परियोजना के अधिग्रहण के लिये एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण) की मंजूरी ली जाएगी।

अडाणी पावर ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ऋण शोधन प्रक्रिया से गुजर रही एस्सार पावर एमपी लि. (ईपीएमपीएल) की कर्जदाताओं की समिति ने अडाणी पावर की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है।’’

ईपीएमपीएल की मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 1,200 मेगावाट क्षमता का बिजली संयंत्र है।

उद्योग सूत्रों के अनुसार सौदा करीब 2,800 से 3,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\