जरुरी जानकारी | अडाणी समूह को कर्ज दो साल में घटा, गुणवत्ता पर चिंता नहींः बैंक ऑफ बड़ौदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुक्रवार को कहा कि उसने संकट में घिरे अडाणी समूह की कंपनियों को कर्ज में पिछले दो साल में कटौती की है और बकाया कर्ज की गुणवत्ता को लेकर उसे कोई चिंता नहीं है।

मुंबई, तीन फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुक्रवार को कहा कि उसने संकट में घिरे अडाणी समूह की कंपनियों को कर्ज में पिछले दो साल में कटौती की है और बकाया कर्ज की गुणवत्ता को लेकर उसे कोई चिंता नहीं है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव चड्ढा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अडाणी समूह की इकाइयों को दिया गया कर्ज एलईएफ के तहत स्वीकृत सीमा का एक चौथाई ही है। हालांकि उन्होंने अडाणी समूह को बैंक की तरफ से दिए गए कर्ज की राशि नहीं बताई।

भारतीय रिजर्व बैंक कहता है कि बड़े कर्जों के लिये निर्धारित रूपरेखा (एलईएफ) के तहत किसी एक समूह से जुड़ी कंपनियों को दिया गया कुल कर्ज किसी बैंक के पास उपलब्ध पात्र पूंजीगत आधार के 25 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता है।

चड्ढा ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से अडाणी समूह को दिए गए कर्जों का एक-तिहाई हिस्सा या तो सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के साथ गठित संयुक्त उद्यमों का है या फिर कर्ज को सरकारी स्वामित्व वाली इकाइयों से गारंटी मिली है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में बैंक के कुल कर्ज बहीखाते में अडाणी समूह की प्रतिशत हिस्सेदारी घटी है।

अडाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट होने से उसे दिए गए कर्जों की गुणवत्ता को लेकर किसी तरह की चिंता से साफ इनकार करते हुए चड्ढा ने कहा, "अडाणी समूह की तरफ से बकाया कर्ज को पुनर्वित्त करने का कोई भी अनुरोध नहीं आया है।"

इसके साथ ही चड्ढा ने कहा कि बैंक किसी भी कंपनी को शेयर कीमतों के आधार पर कर्ज नहीं देते हैं, इसके लिए वे कंपनी के वास्तविक मूल्य और परिसंपत्तियों को जमानत के तौर पर देखते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को दिया जाने वाला अधिकांश कर्ज सुरक्षित होता है और कार्यशील पूंजी कर्ज को नकद प्रवाह से सुरक्षित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि बैंक का कंपनियों को आवंटित कर्ज का बहीखाता काफी अच्छी स्थिति में है और दिसंबर तिमाही में इसमें सिर्फ 13 करोड़ रुपये ऐसे कर्ज हैं, जो फंसा है, जो पहले हजारों करोड़ रुपये था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\