जरुरी जानकारी | अदाणी समूह के 10 शेयरों में तेजी, अदाणी पोर्ट्स पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह की 11 सूचीबद्ध कंपनियों में से 10 के शेयरों में बृहस्पतिवार को तेजी आई। शेयर बाजार में नरम रुख के बीच अदाणी पोर्ट्स का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा।
नयी दिल्ली, 26 दिसंबर अदाणी समूह की 11 सूचीबद्ध कंपनियों में से 10 के शेयरों में बृहस्पतिवार को तेजी आई। शेयर बाजार में नरम रुख के बीच अदाणी पोर्ट्स का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा।
अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 5.19 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। यह सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक लाभ कमाने वाले शेयरों में से एक रहा।
बीएसई पर अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 3.22 प्रतिशत चढ़ा, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 2.67 प्रतिशत, अदाणी पावर 2.25 प्रतिशत, सांघी इंडस्ट्रीज 1.75 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज 1.23 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स 1.23 प्रतिशत, एसीसी 0.75 प्रतिशत, अदाणी विल्मर 0.33 प्रतिशत और अदाणी टोटल गैस का शेयर 0.08 प्रतिशत चढ़ा।
हालांकि, एनडीटीवी के शेयर में 0.52 प्रतिशत की गिरावट आई।
समूह की सभी 11 कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 12,98,249.11 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.39 अंक गिरकर 78,472.48 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 22.55 अंक की बढ़त के साथ 23,750.20 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

