जरुरी जानकारी | अडाणी समूह शुक्रवार मध्यरात्रि से संभालेगा अहमदाबाद हवाईअड्डे का प्रबंधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह शुक्रवार की मध्यरात्रि से अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन अपने हाथों में ले लेगा।
अहमदाबाद, छह नवंबर अडाणी समूह शुक्रवार की मध्यरात्रि से अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन अपने हाथों में ले लेगा।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
प्राधिकरण ने कहा कि उसने गुजरात के अहमदाबाद हवाईअड्डे को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कर ली।
प्राधिकरण ने ट्वीट कर कहा कि आज (शुक्रवार) मध्यरात्रि को हवाईअड्डे का संचालन अडाणी समूह को सौंपने पर एक कार्यक्रम किया जाएगा।
यह भी पढ़े | Chandigarh Bans Sale and Use Of Crackers: चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और जलाने पर लगी पाबंदी.
अहमदाबाद हवाईअड्डा निदेशक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में प्राधिकरण और अडाणी समूह के अधिकारियों के दस्तावेज हस्ताक्षर करने की तस्वीरें भी साझा की गयी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)