एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अडाणी समूह के शेयरों में तेजी जारी, अडाणी एंटरप्राइजेज करीब 19 प्रतिशत उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में तेजी सोमवार को भी जारी रही। इसमें अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सबसे ज्यादा करीब 19 प्रतिशत चढ़ गया।

जरुरी जानकारी | अडाणी समूह के शेयरों में तेजी जारी, अडाणी एंटरप्राइजेज करीब 19 प्रतिशत उछला

नयी दिल्ली, 22 मई उच्चतम न्यायालय की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में तेजी सोमवार को भी जारी रही। इसमें अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सबसे ज्यादा करीब 19 प्रतिशत चढ़ गया।

समिति ने कहा है कि अडाणी समूह के शेयरों के भाव में हेराफेरी का कोई सबूत नहीं मिला है। इसके साथ ही अडाणी समूह की कंपनियों में विदेशी कंपनियों के निवेश में हुए कथित उल्लंघन की अलग से हुई सेबी की जांच में ‘कुछ नहीं मिला’ है।

समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई में सबसे ज्यादा 18.84 प्रतिशत चढ़ा।

अडाणी विल्मर का शेयर 10 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 6.03 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट 5.01 प्रतिशत, अडाणी पावर पांच प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन पांच प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी पांच प्रतिशत और अडाणी टोटल गैस पांच प्रतिशत चढ़े।

वहीं, एनडीटीवी 4.98 प्रतिशत तथा एसीसी 4.93 प्रतिशत मजबूत हुए।

इस तेजी से अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 10,16,212.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

अडाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर शुक्रवार को भी बढ़त में रहे थे।

दो दिनों में समूह की कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 1,14,641.79 करोड़ रुपये उछला है।

शेयर बाजार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 234 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 61,963.68 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).